Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव : आपस में ही उलझे कांग्रेस के दो दिग्गज नेता, शत्रुघ्न सिन्हा पर लगा बड़ा आरोप

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर ही भाजपा और अन्य पार्टियों के नेताओं पर हमला बोलते रहे हैं। हालांकि अब हालत यह हो गई है कि कांग्रेस पार्टी के नेता आपस में ही उलझ गए हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम आचार्य ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा है।

भारतीय जनता पार्टी दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रुघन सिन्हा को निशाना बनाते हुए आचार्य ने कहा है कि उन्होंने पार्टी धर्म का पालन नहीं किया है। आचार्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ‘राहुल जीन ने शत्रुघ्न जी का रोड शो पार्टी धर्म का पालन किया लेकिन शत्रुघ्न ने पार्टी धर्म का पालन नहीं किया है। वह राजनीति को बहुत हल्का समझ रहे हैं।’

बताते चलें कि प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न को यह सलाह इसलिए दी है, क्योंकि उनकी पत्नी समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

आचार्य ने कहा है कि ‘राजनीति भारत के भविष्य से जुड़ी है, कुछ समझ होनी चाहिए। यह राहुल गांधी की बड़ी सोच है कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को सम्मान दिया लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को भी पार्टी को  सम्मान देना चाहिए।’

गौरतलब हो कि एक तरफ जहां भाजपा में अपना कद घटता महसूस करने के बाद शत्रघ्न ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पटनासाहिब से अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने हाल ही में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की और सपा के टिकट पर ही लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। जिसके बाद ही प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न पर निशाना साधा है।