Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका गोयल के जन्मदिन पर आईटीआई में किया पौधारोपण

सिरसा। ।( सतीश बंसल ) अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा व स्माइल 91 हैप्पीनेस फाउंडेशन द्वारा प्रियंका गोयल के जन्मदिन पर आईटीआई में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल बुधराम, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव व शिव नारायण भी मौजूद थे। अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश महासचिव आकाश चाचाण, समाजसेवी रंजीत सिंह टक्कर, ईशान गर्ग ने कहा कि वर्तमान में गर्मी बढ़ रही है।

इसकी मुख्य वजह वृक्ष कटाव है। हमें प्रयास करने चाहिए कि अधिक से अधिक पौधे रोपित हो, तभी हम पर्यावरण को संतुलित कर पाएंगे। इसलिए संस्थाओं ने मुहिम शुरू की हुई कि अच्छे दिनों को पौधे रोपित कर मनाए। इसी कड़ी में पौधे रोपित किए गए है। भविष्य में भी यह मुहिम जारी रहेगी। इस मौके पर शुभम अग्रवाल, हर्ष मरोदिया, महेश गोयल, सचिन चाचाण, नैंसी गर्ग, प्रियंका गोयल,दीपिका चाचाण,ईशान गर्ग सहित अन्य मौजूद थे।