Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पायलट बना मसीहा, क्रैश होते विमान को सूझबूझ से खेत में कराया लैंड, बचाई 233 यात्रियों की जान

मॉस्को। हमने अक्सर ऐसा देखा और सुना है, जब किसी ट्रेन ड्राइवर या फिर पायलट ने अपनी सूझबूझ से सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई हो। ऐसा ही एक मामला रूस की राजधानी मॉस्को में गुरवार को देखने को मिला। दरअसल यहां पर बीते गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। मॉस्को के हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही एक विशाल विमान पक्षियों के झुंड से टकरा गया लेकिन पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”50″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_5020190811162022″);
document.getElementById(“div_5020190811162022”).appendChild(scpt);

इस हादसे के दौरान विमान के इंजन में कई पक्षी फंस गए। जिसके बाद विमान का क्रैश होना लगभग तय माना जा रहा था लेकिन पायलट ने समझदारी दिखाते हुए विमान को फौरन एक मक्के के खेत में लैंड करा दिया। जिसकी वजह से विमान में सवार 233 यात्रियों की जान बच गई। हालांकि इस दौरान 23 यात्रियों को मामूली चोट आई हैं।

यूराल एयरलाइंस के विमान एयरबस 321 ने मॉस्को के जकोवस्की हवाईअड्डे से क्रीमिया फरोपोल के लिए उड़ान भरी थी। जिसके बाद पक्षियों का झुंड विमान से आकर टकरा गया। यही नहीं कई पक्षी विमान के इंजन में फंस गए। देखते ही देखते इंजन बंद हो गया लेकिन पायलट ने अपना संतुलन नहीं खोया और विमान को हवाईअड्डे से एक किलोमीटर दूर ही स्थित एक मक्के के खेत में लैंड करा दिया। जिसके बाद लोग पायलट की तारीफ कर रहे हैं और उसे एक मसीहा बता रहे हैं। जिसने अपनी सूझबूझ से सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई।