Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एटा महोत्सव में हरियाणवी नाइट का लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ

एटा |

  • एटा महोत्सव में सु प्रसिद्ध हरियाणवी गायक  राजू पंजाबी ने महोत्सव में हरियाणवी नाइट का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी के गीतों पर लोग जमकर थिरके और इस दौरान युवाओं पर राजू पंजाबी के गीतों की मस्ती का सुरूर कुछ ऐसा छाया कि युवाओं के साथ साथ उम्र दराज लोग भी थिरकने को मजबूर हो गये। 
  • हरियाणा के गायक राजू पंजाबी की अपनी प्रस्तुति ने अपने गानों से समा बांध दिया। युवाओं में राजू का क्रेज ऐसा सर चढ़कर बोल रहा था जैसे मानो लोग और युवा उनकी गायकी में डूबकर सराबोर होते दिखे और राजू के गानों को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने की होड़ सी मची हुई थी। 
  • राजू ने कई हरियाणा के मशहूर गाने गाए। तेरे सेंड लाने गाठ बन्धरी.देसी देसी ना बोलया कर छोरी रे इस देसी की फैन ये दुनिया होरी रे…….यार तेरा चेतक पर चले तने चस्का….. और रेड फरारी… तेरी आख्या का यो काजल जैसे गीतों से जो समा बांधा वो देर रात तक महोत्सव के स्टेज पर देर रात तक कार्यक्रम का लोगों ने जमकर मजा उठाया।