Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाक पीएम इमरान खान की भारत को धमकी, हमला करने पर बिना सोचे देंगे जवाब

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों को लेकर भारत में पाक के खिलाफ काफी गुस्सा भरा हुआ है। जिसके बाद भारत विश्वभर में पाक की इस नापाक हरकत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद पाक के पीएम इमरान खान ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि भारत अगर हमला करेगा तो हम उसका जवाब देंगे।

इमरान ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत पाकिस्तान पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। हम भी आतंकवाद के खिलाफ हैं। आप कितनी भी जांच करवा लिजिए। हम आतंकवाद पर भारत से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। इस नए पाकिस्तान के में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है।

इमरान ने कहा कि युद्द की शुरुआत करना आसान होता है खत्म करना मुश्किल। यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करेगा तो हम भी बिना सोचे समझे उसका जवाब देंगे। भारत ने पाक पर बिना सबूत के इल्जाम लगाए हैं। हम दहशतगर्दो को बर्दाश्त नहीं करना चाहते हैं।

इसके साथ ही इमरान ने कहा कि भारत हमें सबूत जुटा कर दें। हम उस पर कार्यवाही करेंगे। इसके अलावा कहा कि पाक ने भी आतंक के खिलाफ लड़ते हुए 70 हजार सैनिक गंवाए हैं। भारत को हमले से क्या मिलेगा। हम स्थिरता चाहते हैं। दहशत गर्दी से हमारा 100 करोड़ का नुकसान हुआ है।