Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपना चौधरी के इस गाने के बिना पाकिस्तान में नहीं होती हैं शादियाँ

दुनिया डेस्क|

शादियाँ कहीं भी हो डांस फ्लोर पर सपना चौधरी के सिग्नेचर सॉन्ग तेरी आंख्या का यो काजल के बिना कुछ सूना सा लगता है | माना जय तो सपना चौधरी को इतना फेमस करने वाला यही सोंग है | अब पाकिस्तान में भी इस गाने की पॉपुलेरिटी काफी बढ़ गई है। इसका कारण है सोशल मीडिया पर वायरल पाकिस्तानी बच्चा अहमद शाह।

  • इस वीडियो में अहमद शाह किसी शादी में है। वहां पर लोग उनसे बात कर रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड पर सपना चौधरी का गाना ‘तेरी आख्या का यो काजल’ गाना बज रहा है। इसके अलावा गैरी संधू का गाना हौली हौली गिद्दे विच भी बज रहा है।

और भी जगहों पर इस गाने की रही धूम

  • सपना चौधरी के गाने पर दिल्ली पुलिस का भी वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिल्‍ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मी सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आख्‍या का यो काजल’ पर डांस करती नजर आ रही हैं।
  • नोएडा स्थित रेस्तरां में डीजे द्वारा गाना ना बजाने पर लोगों ने मालिक और वेटर का सिर फोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था। एक रेस्‍तरां के अंदर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस पार्टी का आयोजन गौड़ सिटी सोसायटी निवासी चंद्रशेखर चौहान ने अपनी पत्नी के जन्मदिन के मौके पर करवाया था।
  • सपना चौधरी को इस गाने और  बिग बॉस की वजह से काफी पॉपुलेरिटी मिली थी। सपना चौधरी हरयाणा की जानी मानी डांसर है और अब वो बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं साथ इन दिनों सपना राजनीतिक दुनिया में काफी चर्चा बनी हुई हैं.