Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाकिस्तानी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- हम भारत से युद्ध के लिए तैयार हैं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने भारत को एक बार फिर से युद्ध की धमकी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार है। गौरतलब हो कि मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान और उसके बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”50″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_5020190811162022″);
document.getElementById(“div_5020190811162022”).appendChild(scpt);

इसके बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारत विरोधी फैसले ले रहा है और लगातार भारत को युद्ध की धमकियां भी दे रहा है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इस फैसले को लेकर मदद मांग चुके पाकिस्तान को खाली हाथ रहना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद में कश्मीर पर आयोजित क सेमीनार में कुरैशी ने कहा है कि पाकिस्तान कश्मीरियों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा।

उन्होंने कहा है, “भारत ने गैरकानूनी तरीके से आर्टिकल 370 हटाकर वहां तनाव पैदा किया है। ऐसे में यहां भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं और हम इसके लिए तैयार हैं।” कुरैशी ने यह भी कहा है कि वो अगले महीने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी उठाएंगे। बता दें कि अब तक पाकिस्तान को आर्टिकल 370 के मुद्दे पर हर जगह झटका लगा है। यहां तक कि अमेरिका ने भी इस मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ नहीं दिया।