Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाकिस्तान ने लिया एक और भारत विरोधी फैसला, बंद किया थार एक्सप्रेस का संचालन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाए जाने के विरोध में भारत के साथ लगातार संबंध खराब करता चला जा रहा है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने जहां मोदी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए पहले भारत के साथ व्यापार और समझौता एक्सप्रेस को बंद किया था। फिर इसके बाद उसने युद्ध की गीदड़ भभकी भी दी थी। वहीं अब उसने एक और बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल, पाकिस्तान ने भारत की ओर जाने वाली एक और ट्रेन को बंद कर दिया है। कराची से जोधपुर तक चलने वाली थार एक्सप्रेस का पाक ने संचालन ठप कर दिया है। गौरतलब हो कि बीते गुरवार को पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस का संचालन भी ठप कर दिया था। वहीं अब इसके बाद यह पाकिस्तान की ओर से भारत विरोधी एक और बड़ा कदम है।

बीते साल जनवरी 2018 में भारत और पाकिस्तान के बीच राजस्थान के जोधपुर को कराची को थार लिंक एक्सप्रेस यानी थार एक्सप्रेस का विस्तार करने का फैसला किया गया था। ट्रेन 31 जनवरी 2021 तक एक्सटेंड कर दी गई थी। गौरतलब हो कि साल 1965 में भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी थी। इसी युद्ध के दौरान पाकिस्तानी एयरफोर्स ने मुनाबाव-खोखरापार रेल लिंक पर बम बरसाए थे। इसके बाद लगभग 41 साल तक यह रेलमार्ग बंद रहा था।