Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अमेरिकी हमले में मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन, ट्रंप ने की मौत की पुष्टि

 

 

वॉशिगंटन। अमेरिकी हमले में अलकायदा समूह के संस्थापक ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन (30) मारा गया। उस पर दस लाख डॉलर का इनाम घोषित किया गया था। इस बात की पुष्टि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शनिवार को की है।

वाइट हाउस के मुताबिक ‘हमजा बिन लादेन के मारे जाने से अलकायदा में न सिर्फ लीडरशिप की कमी हो गई है, बल्कि इसके महत्वपूर्ण अभियानों काे दुर्बल कर दिया है।’ हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि हमजा की मौत कब और कहां हुई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जुलाई के अंत में अमेरिका से खबर आई थी कि हमजा मारा गया है। लेकिन तब इसकी पुष्टि नहीं की गई थी। अब शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद इस मामले की पुष्टि हो गई है कि हमजा बिन लादेन मारा जा चुका है। उसका पता बताने वाले को 10 लाख डॉलर पुरस्कार देने का ऐलान भी किया गया है।

ओसामा के 20 बच्चों में एक था हमजा

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने गत फरवरी में बताया था कि ओसामा के 20 बच्चों में हमजा 15वें स्थान पर है। उसकी तीसरी पत्नी से हमजा का जन्म हुआ था। अलकायदा ने हाल के सालों में उसके कई संदेश जारी किए थे। लेकिन पिछले कुछ माह से उसका कोई संदेश नहीं आया।