Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

CM Helpline 1076 : सिर्फ एक चौथाई शिकायतों का ही हुआ निस्तारण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से सीधा संवाद और उनकी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए विगत 5 जुलाई को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर  ‘1076’ सेवा शुरु की थी। एक माह बाद इस सेवा की जो तस्वीर सामने आई है वह बेहद निराशाजनकर

दरअसल, राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की एक रिपोर्ट से पता चला है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिए दर्ज की गईं शिकायतों का केवल 25 प्रतिशत ही समाधान किया गया है। बीते एक महीने में दर्ज कराई गईं शिकायतों में से केवल एक-चौथाई शिकायतें ही हल हो पाई हैं।
हेल्पलाइन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, “समाधान की गईं अधिकतम शिकायतें गन्ना विकास, सामाजिक कल्याण और कृषि विभागों से संबंधित हैं। जिन विभागों में समाधान न होने वाले सबसे अधिक शिकायतें हैं, वे राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, बुनियादी शिक्षा और पीडब्ल्यूडी हैं। हमें घर, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और पंचायती राज विभागों के लिए अधिकतम शिकायतें मिली हैं।”
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी एक रपट के अनुसार, पांच जुलाई से हेल्पलाइन पर 55 विभागों के खिलाफ 2.51 लाख शिकायतें प्राप्त हुई हैं और इनमें से केवल 64,800 शिकायतों का निवारण किया गया है। लगभग 63,448 शिकायतकर्ताओं ने इस उपाय को ‘संतोषजनक’ माना है।
यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूस दौरे से वापस लौने के बाद उनके समक्ष पेश की जाएगी और शिकायतों के समाधान मे कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।