Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा ‘‘उत्तर प्रदेश में विचारों का संगम होगा,

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगमी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को रोकने के लिए तैयार हो रहे गठबंधन को लेकर कहा है कि विचारों और लोगों का ‘संगम‘ रूपी यह गठबंधन बहुत जल्द सामने आ जाएगा।

अखिलेश ने यहां मीडिया से बातचीत में सपा-बसपा गठबंधन की सम्भावना से जुड़े सवाल पर कहा ‘‘उत्तर प्रदेश में विचारों का संगम होगा, लोगों का संगम होगा। यह बहुत जल्द आपके सामने आ जाएगा। गठबंधन में कांग्रेस की उपस्तिथि को लेकर अखिलेश ने कहा यह विचारों और लोगों का संगम होगा। इसी में सारे जवाब शामिल हैं।

बता दे अखिलेश ने पिछले दिनों संकेत दिये थे कि उत्तर प्रदेश में बनने वाले गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को समर्थन देने के बावजूद सपा के एक विधायक को मंत्री नहीं बनाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने अब प्रदेश में उनका रास्ता साफ कर दिया है।

अखिलेश ने देशव्यापी स्तर पर महागठबंधन बनाने की कांग्रेस की कोशिशों के बजाय तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के ‘फेडरल फ्रंट‘ बनाने के प्रयासों की सराहना की थी।