Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दशहरे पर बड़ी संख्या में करवाएं जाएंगे शस्त्र पूजन व त्रिशूल धारण कार्यक्रम: मालती बहन बैठक में विस्तार से की विहिप के कार्यों को लेकर चर्चा

सिरसा। ( सतीश बंसल )   वर्तमान में हिन्दू समाज के समक्ष चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए विहिप लगातार
अपने कार्य की गति में वृद्धि कर रही है। इसी कड़ी में कल विहिप सिरसा की जिला बैठक नगर मंत्री गौरव शर्मा के
निजी स्थान पर विभाग अध्यक्ष बृज मोहन शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जिले के
सभी प्रखंडों से विहिप, बजरंग दल और दुर्गावाहिनी मातृशक्ति के कार्यकर्ता पहुंचे। विहिप की रीति नीति ओम की
ध्वनि से बैठक शुरु हुई। बैठक में प्रान्त की ओर से पधारी मुख्य वक्ता मालती बहन के परिचय और दीप प्रज्वलन
के बाद सभी का परिचय हुआ। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष हरि किशन गोयल ने आज की बैठक के 5 सूत्रीय एजेंडे पर
चर्चा की और आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। मंच संचालन
बजरंग दल संयोजक सुरेंद्र पूनियां ने किया।

मुख्य वक्ता ने कहा कि विहिप लगातार अपना कार्यक्षेत्र और शक्ति
बढ़ा रही है। विहिप किसी भी स्थिति में न धर्मांतरण होने देगी और न लव जेहाद। आने वाले त्योहार दशहरे पर
अधिक से अधिक स्थानों पर शस्त्र पूजन और त्रिशूल धारण कराया जाएगा और नए बजरंगी भर्ती किए जाएंगे।
उन्होंने हिन्दू जागरण के लिए सत्संग पर विशेष बल दिया। बैठक की समाप्ति से पूर्व धर्म प्रसार की जिला टोली
पूर्ण की गई और नए कार्यकर्ताओं को दायित्व की घोषणा की गई। बैठक में प्रखंड ऐलनाबाद और कालांवाली
समिति से विकास गोयल जिला कोषाध्यक्ष और दिनेश गर्ग जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में शामिल हुई। इनके
अतिरिक्त नगर अध्यक्ष जसबीर सिंह नामधारी, बलबीर शर्मा, सुरेश गोयल, इंदरजीत सैनी, राज पंडित, आर के
मजीठिया, मोनिका शर्मा, संदीप शर्मा, अरुण खट्टर, तरुण मेहता, बूटा सिंह उपस्थित थे।