Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जायफर है बड़े काम का, सेवन करने से दूर होती है बड़ी बड़ी बीमारियां

बड़े काम का होता है जायफल, सेवन करने से होते हैं ये बड़े फायदा

जायफल में एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। कई बीमारियों में जायफल का सेवन करने से काफी फायदा होता है।

हम आपको यहां जायफल के कुछ अचूक फायदों के बारे में बता रहे हैं, इन घरेलू उपायों से आप कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में…

जायफल पाउडर के फायदे

अगर सर्दी-जुकाम हो गया है तो एक कप चाय के पानी में थोड़ा सा जायफल पाउडर डालकर इसे अच्छे से उबाल लें और इसके बाद जब चाय का पानी उबलकर आधा रह जाए तक इसे छान लें और इसका सेवन करें, इससे सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। 

अगर रात को अच्छे से नींद नहीं आती है तो सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में चुटकी भर जायफल मिलाकर पीएं, इससे फायदा होगा और रात को अच्छे से नींद आएगी।

अगर सब्जी में थोड़ा सा जायफल डालकर इसका सेवन किया जाए तो इससे पाचन क्रिया सही रहती है और पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।