Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या हुई इतनी

 

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस से मरनेवालों का संख्या 3000 से पार हो गई है। गुरुवार को 31 अन्य लोगों के मरने के बाद यह संख्या बढ़कर 3012 हो गई है।

इस वायरस के फैलने की शुरुआत चीन के ही वुहान शहर से हुई थी जहां अब मृतकों का संख्या 2305 हो गई है। साथ ही हुबेई प्रांत में भी संक्रमित लोगों की संख्या अधिक है।

नेशनल हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को जो आकड़े जारी किए हैं उनके मुताबिक 139 नए मामले दर्ज हुए हैं। जिससे चीन में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 80,409 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि यह वायरस तेजी से दुनिया भर में फैल रहा है। अब तक यह 80 देशों में फैल चुका है जिसमें जापान, भारत, दक्षिण कोरिया, अमेरिका आदि देश शामिल हैं।