Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अब बदलेगा हरियाणा रैली में लाखों की भीड़ उमड़ेगी: तंवर भाजपा सरकार के खिलाफ फतवा देंगे हरियाणा के लोग

सिरसा, 27 मई।।(।(सतीश बंसल )सरकार बनने पर दिल्ली जैसी सुविधाएं मिलेंगी हरियाणा सिरसा, 27 मई। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने 29 मई को कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित आम आदमी पार्टी की ‘अब बदलेगा हरियाणाÓ रैली में पहुंचने के लिए लोगों का आह्वान किया है। डॉ. अशोक तंवर ने यहां जारी बयान में कहा कि इस रैली को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। इस रैली में लाखों लोग शामिल होंगे और हरियाणा की मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ फतवा देंगे। डॉ. तंवर ने कहा कि यह रैली हरियाणा में विकास के द्वार खोलेगी और जनता के बीच आप के प्रति उत्साह को प्रदर्शित करेगी। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा और जिला स्तर पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोहों में जिस प्रकार हजारों-हजार लोगों ने भाग लिया उससे साबित हो जाता है कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और बदलाव चाहती है। पूर्व सांसद ने कहा कि हरियाणा में स्कूलों की हालत खस्ता है। स्कूल तबेलों में चल रहे हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है और न ही खेलों के लिए ग्राउंड हैं। यही हाल सरकारी अस्पतालों का है। हर बार सरकार के प्रतिनिधि चिकित्सकों की भर्ती की बात करते हैं लेकिन अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक नहीं हैं।

जिससे आम आदमी का उपचार नहीं हो पाता और न ही उनके बच्चों को उचित शिक्षा मिल पाती है। प्रदेश में अपराधों का बोलबाला है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं। लूट, डकैती, ठगी की वारदातें हो रही हैं लेकिन सरकार चैन की बंसी बजा रही है। सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार के सांसद भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार से बागी हो रहे हैं। ऐसे में किसी को कहने की आवश्यकता नहीं कि सरकार स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त है। डॉ. तंवर ने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब के लोगों ने जिस प्रकार आम आदमी पार्टी को बंपर बहुमत देकर जिताया है, उससे हरियाणा के लोगों को भी यह बात जंच गई है कि अगर विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहिए तो आम आदमी पार्टी का साथ देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 29 की कुरुक्षेत्र रैली के बाद हरियाणा में एकतरफा माहौल बनेगा और 90 की 90 सीटें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीतेंगे। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि हर विधानसभा सीट से हजारों की संख्या में एकत्रित होकर रैली में शामिल हों ताकि इस गूंगी बहरी सरकार को चेताया जा सके। आम आदमी पार्टी का मकसद सत्ता बदलना नहीं बल्कि व्यवस्था बदलना है और वह जनसहयोग से ही बदली जा सकती है।