Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा से ‘खटपट’ के बीच नीतीश कुमार निर्विरोध बने जदयू अध्यक्ष

 

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर जनता दल (यूनाइटेड) के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिये गए हैं।

उनके निर्वाचन की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े ने आज यहाँ की। हेगड़े ने नीतीश कुमार का निर्वाचन प्रमाणपत्र उनके प्रतिनिधि पार्टी के मुख्य सचेतक (विधान परिषद) संजय कुमार सिंह को सौंपा।

हेगड़े ने कहा कि नीतीश कुमार एकमात्र ऐसे उम्मीदवार थे, जिनकी तरफ से नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर, 2019 तक नामांकन पत्रों के 4 सेट दाखिल किये गए थे। नामांकन पत्रों के चारों सेट जाँच में सही पाए गए।