Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट सहित 9 लोगों की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत

लॉस एंजेल्स। अमेरिका के सदाबहार बास्केटबॉल चैम्पियन कोबे ब्रायंट और उनकी बेटी जाना सहित नौ लोगों की रविवार को कैलिफोर्निया के कलबसस में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी।

लॉस एंजेल्स काउंटी के शेरिफ एलेक्स विल्लानुएव ने रविवार को यहाँ कहा कि हेलीकॉप्टर में आग लगने से कोई भी यात्री नहीं बच पाया। शुरू में दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में पांच यात्री बताए गए थे। इस दुर्घटना में मृत 41 वर्षीय कोबे ब्रायंट पांच बार अमेरिकी राष्ट्रीय टीम के सदस्य रहे हैं। इन्हें बास्केटबॉल का सर्वकालीन महान खिलाड़ी बताया जा रहा है।

रविवार शाम ग्रैमी अवॉर्ड समारोह के बीच कोबे के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। यह समारोह भी लॉस एंजेल्स के एक बास्केटबॉल स्टेडियम में हो रहा था। इस अवसर पर होस्ट अलीशा कीज़ ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कोबे की मृत्यु पर भारी अफ़सोस है। अमेरिका में बास्केटबॉल को वही स्थान है, जो भारत में क्रिकेट को है।