Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी मे गाना गा कर पंडित ने पढ़े मंत्र, वीडियो देख हर कोई रहा झूम… VIDEO…

इन दिनो सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे पंडित गाना गा कर मंत्र पढ़ रहा है, इतना ही नहीं, इस पंडित को लोग ‘मॉर्डन पंडित’ कह रहे हैं, क्योंकि इनका शादी कराने का तरीका काफी अलग है।

ये पंडित मंत्रों को बोल नहीं रहे, बल्कि गा रहे हैं। इसी अंदाज़ में वो लोगों को मंत्रों का अर्थ भी बता रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि वो बीच-बीच में बॉलीवुड के गाने भी गा रहे हैं।

गाना गा कर पढ़े मंत्र

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को पंडित जी का ये नया आविष्कार बहुत पसंद आ रहा है, जबकि कुछ यूजर्स कहना है कि नए प्रयोग करना तो ठीक है, लेकिन संस्कृति को प्रयोगशाला बनाना सही नहीं है।

भाई कोई अवार्ड बच गया हो तो इस पंडित को भी दिलवाओ।#लेटेस्ट_फेरे_टेक्नोलॉजी

Gepostet von संजीव त्यागी am Donnerstag, 31. Oktober 2019

एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘ये सुनने और देखने में अच्छा तो लग रहा है, लेकिन शास्त्रानुसार बिल्कुल भी ठीक नहीं है, क्योंकि मंत्र उच्चारण में कहां सांस लेना है और कहां रोकना है, इसका तक नियम रहता है, वरना मंत्र के अर्थ का अनर्थ हो जाता है।’