Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नेपाल की इस झील को मिल सकता है दुनिया में सबसे ऊंची चोटी पर स्थित होने का खिताब

लामजंग। नेपाल के मनांग जिले में खोजी गई नई काजिन सारा झील दुनिया की सबसे ऊंची झील बनने के लिए तैयार है। वर्तमान में यह खिताब तिलिचो झील (मानंग में भी) के पास है। हिमालयन टाइम्स ने बताया कि यह झील मनांग के चामे ग्रामीण नगरपालिका में सिंगारखरका में 5,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
चामे ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष लोकेंद्र घाले का कहना है कि इस झील की खोज कुछ महीने पहले ही पर्वतारोहियों की एक टीम ने की थी। घाले ने बताया कि टीम द्वारा ली गई झील की माप के अनुसार, यह 5,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हालांकि अभी इसे आधिकारिक तौर पर सत्यापित किया जाना बाकी है। इसके 1,500 मीटर लंबी और 600 मीटर चौड़ी होने का अनुमान है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर आधिकारिक तौर पर इसकी ऊंचाई 5000 मीटर से अधिक होती है तो यह विश्व की सबसे ऊंची झील होगी।”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस झील को स्थानीय लोग सिंगार कहते हैं। इसका निर्माण हिमालय की पिघली बर्फ से हुआ है। यहां चामे के मनांग जिला मुख्यालय से 18 घंटे की चढ़ाई के बाद पहुंचा जा सकता है। यह चामे से 24 किलोमीटर दूर है। नगरपालिका अधिकारियों को उम्मीद है कि नई झील को दुनिया की सबसे ऊंची झील घोषित किए जाने के बाद जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।