Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नीम के तेल के गज़ब फायदे, सेहत के साथ दूर करता है बालों की हर समस्या

आजकल की गलत लाइफस्टाइल और गलत खान-पान से लोगों में उम्र से पहले सफेद बाल और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं साथ ही पिपंल्स की भी समस्या आम होती जा रही है।

इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता कि कुदरती चीजों से भी इन परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो हम आपको बताएंगे की नीम से आप कैसे इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं। 

 बालों को लंबा घना बनाए

नीम का इस्तेमाल आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर आपके बालों को लंबा घना और मजबूत बनाता है। साथ ही ये आपको दो मुंहे बालों और फ्रीजी हेयर को भी दूर भगाने में मददगार है। इसे हफ्ते में दो बार सोने से पहले स्कैल्प पर मसाज करें और सुबह धो लें। 

त्वचा के लिए फायदेमंद

नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। ये आपकी त्वचा को इंफेक्शन, मुंहासें और कई तरह की त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है। 

कीड़े के काटने, खुजली होने, दाद आदि स्किन संबंधी  समस्याओं पर नीम के पत्तों को पीस कर हल्दी के साथ मिलाकर लगाने से बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही यह चेहरे के दाग धब्बे भी मिटाता है त्वचा को निखरा, और चमकदार बनाता है।