नई दिल्ली। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने अपना इस्तीफा राज्य के मुख्यमंत्री को ना भेजते हुए राहुल गांधी को पहुंचाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने त्यागपत्र की जानकारी साझा की है।
क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने अपने इस्तीफे में लिखा, “मैं पंजाब मंत्रिमंडल के मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं। ट्विटर पर अपना इस्तीफा पोस्ट करते हुए सिद्धू ने ट्वीट किया, “मेरा इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के पास 10 जून 2019 को पहुंच गया था।”
My letter to the Congress President Shri. Rahul Gandhi Ji, submitted on 10 June 2019. pic.twitter.com/WS3yYwmnPl
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) July 14, 2019
गौरतलब हो कि पिछले कई दिनों से पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच तनातनी की खबरे आ रही थीं। आम चुनाव के समय सिद्धू ने पंजाब में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार मुख्यमंत्री को ही ठहराया था।
यही नहीं पिछले महीने ही अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से शहरी निकाय के साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग वापस ले लिया था और उन्हें ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा था। सिद्धू से विभाग वापस लेते हुए इसके लिए उनके खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया गया था।