Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आजम खान के बचाव में उतरे मुलायम, बोले-चंदा मांगकर उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी बनाई

 

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने करीब दो साल बाद मंगलवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कहा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मेरे दोस्त आजम खान को भूमाफिया बना दिया गया। आजम ने चंदा मांगकर जौहर विश्वविद्यालय का निर्माण कराया था। विश्वविद्यालय के दो बीघा जमीन के लिए प्रदेश सरकार ने आजम खान पर आज 27 मुकदमे दर्ज करा दिये हैं।

सपा के प्रदेश कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने आजम पर गलत मुकदमे दर्ज करवाये है। उनके ऊपर भू-माफिया का टैग लगा दिया है और एक साथ 27 मुकदमें लगा दिये। आजम ने सारी जिंदगी पार्टी के लिए काम किया। पार्टी को हमेशा आगे बढ़ाया। सपा के कार्यकर्ताओं को उनके लिए लड़ना चाहिए। सड़क से संसद तक लड़ाई लड़िए। उन्होंने भावुक होकर कहा कि मेरे समर्थक आजम खान के लिए लड़ाई लड़े। भाजपा के कुछ नेता उनको टारगेट कर रहे हैं। अधिकारी आजम के खिलाफ अन्याय कर रहे हैं। आजम की बेइज्जती की जा रही है। उनकी बेइज्जती का बदला सपा के कार्यकर्ता लें, ये मेरी उनसे अपील है। कार्यकर्ता यह बता दें कि कोई भी आजम से टकराये नहीं। हम अन्याय के खिलाफ लड़कर लड़ाई जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि आजम की पत्नी उनसे मिलने आई थी। उनके साथ हुए अत्याचारों को बताया है। उनके परिवार को खतरा है कि आजम को जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया जाया जाएगा। यह बेहद शर्मनाक है। प्रदेश सरकार अपने हिसाब से कानून बना रही है और उन्हीं के हिसाब से अधिकारी भी चल रहे हैं।