Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मिसिज इंडिया कंचन कटारिया ने कुष्ठ आश्रम में गर्म कपड़े  बांटे

सिरसा  (सतीश  बांसल ) |

इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान है ।ऐसे में मानवता दिखाते हुऐ गरीब और जरुरतमंद को दैनिक जीवन की वस्तुओं के साथ उन्हें जरुरत की वस्तुएं उनतक पहुंचाई जा रही है। सर्दी के इन दिनों में गरीबों के सुख दुख में साथ रहने वाली समाज सेवी मिसिज कंचन कटारिया गरीब तबके के लोगों को जरुरत का  सामान वितरण करके राहत देने का काम कर रही है।  मिसिज कंचन कटारिया  सर्दी के दिनों में जरूरतमंद लोगो के बीच पहुंचकर जरुरत का  सामान वितरण करती रहती  है। कोविड नियमों का पालन करते हुए बीते दिन भी उन्होंने बेगू रोड पर स्थित कुष्ठ आश्रम में रह रहे करीब 40 जरूरतमंद लोगो को गर्म पाजामी व् गर्म बनियान बांटी   इससे पहले भी मिसिज इंडिया कंचन कटारिया ने कपास मंडी में जरूरतमंद बच्चों में स्टेशनरी व्  मास्क वितरित किए गए और फिर उनमें स्टेशनरी वितरित की गई। इंडिया कंचन कटारिया ने कहा कि जरूरतमंद लोगो के चेहरों पर ख़ुशी  लाने के लिए वे समयसमय पर ऐसे प्रयास करती रहती है। इससे पहले भी वह जरूरतमंद बच्चों में टाॅपी जुराबें  वितरित कर चुकी है। इस मौके पर जहां इन लोगों का उन्होंने दिल जीत लिया वहीँ समय समय पर इस व्यवस्था को जारी रखने की बात कही