Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मप्र : रूठों को मनाने प्रदेश कांग्रेस ने लिया कविता का सहारा

 

भोपाल। कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पाला बदल लेने वाले कांग्रेस के विधायकों को मनाने के लिये कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में सफलता मिलने का भी दावा किया जा रहा है। अपने रूठे विधायकों को मनाने के लिये प्रदेश कांग्रेस ने एक कविता का सहारा लिया है और उन्हें यह समझाने की कोशिश की है कि कांग्रेस के अलावा कहीं घर नहीं मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कविता की कुछ पंक्तियां शेयर की हैं जो निश्चित रूप से उन विधायकों को लक्ष्य करके शेयर की गई हैं। ये विधायक वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पाला बदल चुके हैं। इस कविता का आशय यह है कि कांग्रेस के अलावा उन्हें आपसी सम्मान और सौहार्द का वातावरण कहीं और नहीं मिलेगा। इसमें कहा गया है कि आप वहां चले जरूर गए हैं, लेकिन जब सर पर कोई साया नहीं मिलेगा तो कांग्रेस से वर्षों पुराने रिश्ते बहुत याद आएंगे। इस कविता में कहा गया है कि घर छोड़कर मत जाओ, ऐसा घर कहीं नहीं मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस ने अपने एक और ट्वीट में कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस एक है और भाजपा की फूट डालो, राज करो की साजिश कभी कामयाब नहीं हो पाएगी। इसमें कहा गया गया है कि कांग्रेस के सभी विधायक जनता के प्रति अपनी जवाबदारी और फर्ज समझते हैं।

@INCMP
सम्मान-सौहार्द का,
ये मंज़र न मिलेगा,
घर छोड़ कर मत जाओ,
कहीं घर न मिलेगा।
याद बहुत आयेंगे,
रिश्तों के ये लम्बे बरस,
साया जब वहां कोई,
सर पर न मिलेगा।
नफ़रत के झुंड में,
आग तो मिलेगी बहुत,
पर यहां जैसा कहीं,
प्यार का दर न मिलेगा।
घर छोड़कर मत जाओ,
कहीं घर न मिलेगा।
@INCMP

पूरी कांग्रेस एक है

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार पूरी तरह से एकजुट और सुरक्षित है। भाजपा की “फूट डालो, राज करो” की साज़िश कभी कामयाब नहीं होगी। हमारे सभी विधायक प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदारी अपना फ़र्ज़ और नैतिकता समझते हैं।