Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दुल्हन हनीमून पर मां को भी ले गई संग, फिर सास ने दिया दामाद के बच्चे को जन्म

 

लंदन। एक मां ने बेटी को ही धोखा दे दिया और दामाद से शादी कर ली। 34 साल की महिला ने घटना के करीब 10 साल बाद दिल टूटने की दर्दनाक कहानी शेयर की है। लंदन के ट्विकेनहम की रहने वाली लौरेन वॉल की शादी के अभी 2 महीने भी नहीं हुए थे कि पति अचानक घर से चले गए। उन्हें रिश्तेदारों के जरिए ही पता चल सका कि उनके पति, उनकी ही मां के साथ रहने लगे हैं।

लंदन के ट्विकेनहम की रहने वाली 34 साल की लौरेन अपने पार्टनर पॉल से 2004 में शादी की थी। मां जूली ने शादी में करीब 14 लाख रुपये खर्च किए थे। लॉरेन और पॉल लंबे समय से रिलेशन में थे और शादी से पहले उनका एक बच्चा भी हो चुका था।

लॉरेन का कहना है कि शादी के बाद जब वह हनीमून पर गई तो वह अपनी मां को भी साथ ले गई। इस दौरान पति और मां के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों खूब हंसते और मजाक करते थे। लेकिन लॉरेन को बिल्कुल भी शक नहीं हुआ कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

मां ने दिया पति के बच्चे को जन्म

लेकिन 8 हफ्ते बाद लॉरेन को जब सच्चाई का पता चला तो उसके होश उड़ गए। भेद खुलते ही पति पॉल लॉरेन को छोड़कर चला गया और उसकी मां के साथ रहने लगा। फिर नौ महीने बाद मां ने पॉल के बच्चे को जन्म दिया। शुरूआत में मां ने दामाद के साथ रिश्ते को नकारने की कोशिश की। लेकिन बच्चे को जन्म देने के बाद उसने भी सच्चाई को स्वीकार कर लिया।

mirror.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, मां जूली ने शुरुआत में रिश्ते को नकारने की कोशिश की लेकिन वक्त के साथ उन्होंने गलती मान ली। लेकिन पौल ने लौरेन से कभी माफी नहीं मांगी। लौरेन का कहना है कि जो हुआ उसका असर लंबे वक्त तक उनके ऊपर रहा। वह कभी भी पूरी तरह मां को माफ नहीं कर पाएंगी।