Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने महात्मा गांधी राष्ट्रीयवादी पुरस्कार से सम्मानित किया

गांधी जयंती / लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती पर शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने शहर व समाज के लिए अच्छे किए गए कार्यों को लेकर शहर के लोगों का किया सम्मान जिसमे महात्मा गांधी राष्ट्रीयवादी पुरस्कार दिया गया ।

आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती/ लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती पर सिविल लाइंस के सारस्वत पैलेस में महात्मा गांधी की जयंती पर प्रयागराज शहर में कोरोना  काल से लेकर अब तक प्रयागराज में जिन व्यक्तियों ने  समाज के लिए अच्छे कार्य किए थे उन सभी को आज शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने महात्मा गांधी राष्ट्रीयवादी पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में  भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज के अध्यक्ष गणेश केसरवानी प्रयागराज शहर की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी प्रयागराज फूलपुर से सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी सुरेंद्र चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष बीके  सिंह आदि लोग प्रमुख रूप सम्मिलित हुए ।

जिसमें शहर उत्तरी के विधायक हर्ष वाजपेई जी ने सर्वप्रथम सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल को महात्मा गांधी राष्ट्रवादी पुरस्कार से सम्मानित किया उसके बाद बबलू केसरवानी गगन निषाद प्रदीप गौतम आभा मधुर श्रीवास्तव देवेंद्र मिश्रा नग्रहा , रतन लाल पटेल रामनरेश मोनिका सिंह आदि लोगों को सम्मानित किया गया।