Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी के कार्ड पर छपवाया CAA और NRC के समर्थन में संदेश

 

 

संभल। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर भारत के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ एक शख्स ने अपने बेटे की शादी के कार्ड के माध्यम से सीएए और एनआरसी का समर्थन किया है।

अशोक मिश्रा संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र की गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में रहते हैं। वह रोडवेज कर्मी हैं। उन्‍होंने सीएए और एनआरसी के समर्थन में अपने बेटे आदित्य मिश्रा की शादी के कार्ड में संदेश छपवाया है। उनके बेटे की शादी तीन फरवरी को है। उन्होंने शादी के कार्ड पर लिखवाया है, हम सीएए एवं एनआरसी का समर्थन करते हैं। इसके अलावा जब अशोक मिश्रा ने शादी के कार्ड बांटे तो उन्होंने लोगों को इस बात की जानकारी भी दी।

अशोक मिश्रा का कहना है कि सीएए और एनआरसी के विरोध का तरीका बिल्कुल गलत था। इसके बाद मेरे मन में यह विचार आया और हमने जागरूक करने के लिए कार्ड पर सीएए और एनआरसी का समर्थन किया। अशोक मिश्रा के बेटे आदित्य मिश्रा ने बताया कि आज लोगों में सीएए और एनआरसी को लेकर गलतफहमी है, जिस वजह से इसका विरोध किया जा रहा है। यही वजह है कि वह सीएए और एनआरसी का विरोध करने वालों का विरोध कर रहे हैं। इसलिए हम सब परिवार वालों ने लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया।