Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जानिए मायावती ने आखिर क्यों और किसके लिए लिखा? अब पछताने से क्या होगा, जब चिड़िया चुग गई खेत

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को बेरोजगारी अब तक के सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने व विकास दर न्यूनतम होने संबंधी आधिकारिक ऑकड़ों के हवाले से देश के गरीब और बेरोजगारों पर तंज कसा। उन्होंने इस बावत एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अब पछताने से क्या होगा, जब चिड़िया चुग गई खेत।’

मायावती ने ट्वीट किया, “श्रम मंत्रालय ने लोकसभा चुनाव के बाद अब अपने डाटा से इस बुरी खबर को प्रमाणित कर दिया है कि देश में बेरोजगारी की दर पिछले 45 सालों में सबसे अधिक 6.1 प्रतिशत पर जा पहुंची है। परन्तु गरीबी व बेरोजगारी के शिकार करोड़ों लोगों द्वारा अब पछताने से क्या होगा जब ‘चिड़िया चुग गई खेत’।”

उन्होंने देश की विकास दर के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बारे में कहा कि देश के लिए यह भी अच्छी खबर नहीं है कि भारत के आर्थिक विकास की दर घटकर 5.8 पर आ गई जो बहुत नीचे है।

मायावती ने कहा, “सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास की यह दर कृषि व फैक्ट्री उत्पाद में भारी गिरावट का परिणाम है। पहले से ही काफी त्रस्त देश की गरीब जनता के जीवन का सही कल्याण कैसे होगा?”