Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जन्माष्टमी में डीजे बजाने को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, धार्मिक स्‍थल पर पथराव

 

 

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद के बरहल नगर में शनिवार रात डीजे बजाने को लेकर सुमित जायसवाल (24) की घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई। हमलावर दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। हमलावरों की पिटाई से सुमित का पिता मन्नू जायसवाल और छोटा भाई सचिन जयसवाल भी घायल हैं। जिनका इलाज ओवरहेड स्थित सीएचसी हो रहा है।

घटना से आक्रोशित लोग रविवार सुबह से थाने में जुटे हैं। लोग आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। विरोध में दुकानें बंद हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। नगर में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

नगर के पटेल नगर वार्ड में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का डोल रखा हुआ था। शनिवार की रात में डीजे बजाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। इसको लेकर कुछ कहासुनी भी हुई। बाद में पहुंची पुलिस ने डीजे बंद करा दिया, लेकिन दूसरे समुदाय के आधा दर्जन लोग घर में घुसकर सुमित जायसवाल की रात को लगभग 12:30 बजे लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। गम्भीर रूप से घायल सुमित को लेकर इलाज के परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रात को एक बजे रास्ते में सुमित ने दम तोड़ दिया।

धार्मिक स्‍थल पर पथराव

घटना के विरोध में आक्रोशित युवकों ने एक धार्मिक स्थल पर पथराव किया। इसको लेकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

नहीं खुली दुकानें

बरहज में रविवार को ज्यादातर दुकानें नहीं खुलीं। लोगों में सुनिल की हत्या को लेकर आक्रोश है। पुलिस बरहज नगर के विभिन्न मोहल्लों में गश्त कर रही है।

डीएम, एसएसपी मौके पर पहुंचे

जिलाधिकारी अमित किशोर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के घर जाकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली और उन्हें आश्वासन दिया कि सुमित जायसवाल के हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

सुमित की पत्नी की हालत बिगड़ी

बरहज नगर में अराजक तत्वों के हमले में मारे गए सुमित जायसवाल की पत्नी की हालत बिगड़ गई है। उनको अस्पताल में लाया गया है। वह बार-बार बेहोश हो रही हैं।