Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अवैध संबंध के चलते युवक की गला रेतकर हत्या

 

 

चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन गल्ला मंडी के पास मंगलवार रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस की जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंध होने की बात सामने आई है।

अशोक चौराहे के पास स्थित गल्ला मंडी के पास रहने वालस वाहिद उर्फ छन्नू (42) का गांव के ही एक महिला के साथ संबंध था। बीती रात वह महिला से मिलने गया हुआ था। इसी दौरान महिला के परिजनों ने धारदार हथियार से वाहिद उर्फ छन्नू की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो बरगढ़ और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा बरगढ़ थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मऊ ने मृतक युवक के शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।

क्षेत्राधिकारी इश्तियाक अहमद का कहना है कि प्रथम दृष्टता यह मामला अवैध संबंध से जुड़ा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। बरहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। जल्द ही हत्यारोपितों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जायेगा।