Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुस्लिम देशों की बैठक में मालदीव ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, भारत के पक्ष में दिया ये बयान

भारत के खिलाफ इस्लामोफोबिया के दुष्प्रचार की पाकिस्तान की साजिश एक बार फिर नाकाम हो गई है। इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में मालदीव ने भारत का पक्ष लेते हुए पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई है। मालदीव ने कहा कि भारत पर इस्लामोफोबिया का गलत आरोप दक्षिण एशिया में धार्मिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाएगा।

बैठक में भारत का पक्ष लेते हुए मालदीव ने साफ कहा कि उस पर इस्लामोफोबिया का आरोप लगाना गलत है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में 20 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। चर्चा के दौरान यह भी कहा गया कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दुष्प्रचार अभियानों को 1.3 मिलियन लोगों की भावना को दर्शाने के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।

भारत ने हाल के वर्षों में कई इस्लामी देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया है। बता दें कि दो दिन पहले, पाकिस्तान की जुबान बोलते हुए ओआईसी ने भारत में ‘इस्‍लामोफोबिया’ के कथित मामलों पर चिंता जताई थी।

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने ओआईसी को भारत की ओर से जवाब देते हुए कहा कि ‘भारत मुसलमानों के लिए जन्‍नत है और जो लोग इस माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, वो भारतीय मुसलमानों के दोस्‍त नहीं हो सकते।’