Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बस पर सवार आठ लोगों की मृत्यु हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक बस आगरा से नोएडा की ओर आ रही थी। ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना रबूपुरा के पास हुई है।

हादसे में आठ लोगों की मृत्यु हो गई और 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बस में 40 से अधिक लोगों के सवार होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।