Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट से पहले महंत नृत्यगोपाल दास की मिली ‘जेड प्लस’ सुरक्षा

 

अयोध्या। श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राम मंदिर ट्रस्ट बनने से पहले ही इनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी कर दी गयी हैं। महंत नृत्यगोपाल दास को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद ने महंत नृत्यगोपाल दास के लिए गृह मंत्रालय से सुरक्षा मांगी थी।

उधर, राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए ट्रस्ट की घोषणा आवश्यक है। सभी संत चाहते हैं कि राम मंदिर को जल्द से जल्द बनाया जाए। राम नवमी से पहले ट्रस्ट बनाए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने लम्बे समय से चले आ रहे अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद में फैसला देते हुए विवादित जगह रामलला को सौंपी थी, जबकि मुस्लिम पक्ष को अलग स्थान पर जगह देने के लिए कहा गया है। सुन्नी वफ्फ बोर्ड को कोर्ट ने अयोध्या में ही अलग जगह पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।