Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखनऊ का हजरतगंज चौराहा अब ‘अटल चौक’ के नाम से जाना जाएगा

 

 

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ह्दयस्थलीय के तौर पर विख्यात हजरतगंज चौराहा अब भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। अटल जी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने शुक्रवार को ‘अटल चौक’ का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने शिलापट लगाकर हजतरगंज चौराहे का नाम ‘अटल चौक’ रखने का ऐलान किया। अब इसका प्रस्ताव लखनऊ नगर निगम के सदन में रखा जाएगा। जहां इसे सर्वसम्मति से पास किया जाएगा।

दरअसल, लखनऊ के मशहूर हजरतगंज चौराहा का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी के सामने आया था। जिसे कार्यकारिणी ने अंतिम फैसला लेने के लिए लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया को अधिकृत कर दिया गया। इसी पर फैसला लेते हुए संयुक्ता भाटिया ने चौराहे का नाम बदलने की स्वीकृति दी है।

इसके साथ इस्माईलगंज स्थित नगर निगम डिग्री कॉलेज को अटलजी को समर्पित कर दिया। साथ ही रहीमाबाद में अटल उपवन विकसित करने के लिए एचसीएल कम्पनी से करार भी हो गया है।