Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लॉयंस क्लब पदाधिकारियों ने साइकिल यात्रा को दिखाई हरी झंडी

सिरसा। (सतीश  बांसलजल एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित साइकिल यात्रा की मुहिम को लायंस क्लब सिरसा आस्था के पदाधिकारी सदस्यों ने हरी झंडी दिखाई।  सुभाष चंद्र ने बताया कि 27 जनवरी 2021 से वह जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत भ्रमण पर है और हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल उड़ीसा सहित 85 जिलों के 500 गांवों में 15 हजार लोगों को जल बचाओ का संदेश दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह नेपाल के भी 3 राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। बता दें कि सुभाष चंद्र हरियाणा मंडी बोर्ड से सेवामुक्त अधिकारी    है और प्रधानमंत्री की जल जीवन मिशन मुहिम लॉयंस क्लब गतिविधियों से प्रेरित होकर जल पर्यावरण सरंक्षण का संदेश पूरे देश में दे रहे है। सुभाष चंद्र ने सिरसा में रहते हुए एक दिन के विशेष अभियान में सिरसा से हिसार तक 195 किलोमीटर का सफर 13 घंटे में पूरा करते हुए जल पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया गया।  इस मौके पर  बलविंद्र सिंह औलख, लायंस क्लब सिरसा के प्रधान राकेश बजाज, हरबंस कामरा , कमल जैन के इलावा जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन सिरसा के जिला सलाहकार राकेश सोगलान व् प्रदीप रहेजा आदि मौजूद थे।