Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चोरों के हौसलें बुलंद : इंस्पेक्टर की पत्नी की बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन

लखीमपुर खीरी। त्योहार के नजदीक आते ही शहर में चेन स्नेचिंग, चोरी और लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। बेहजम नहर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर जा रहीं इंस्पेक्टर की पत्नी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और दो तोले की चेन लूट ले गए। सदर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये था पूरा मामला 

मूलरूप से सहारनपुर जिले के निवासी राजा सिंह ने बताया कि वह वरिष्ठ बीज प्रमाणीकरण इंस्पेक्टर के पद पर लखीमपुर में ही तैनात हैं व शहर की मोतीनगर कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी राकेश्वरी देवी सोमवार सुबह करीब छह बजे बेहजम नहर पर घूम रहीं थीं। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और पहले तो पत्नी की चेन लूटने का प्रयास किया। सफल नहीं होने कनपटी पर तमंचा लगा दिया और चेन लूटकर फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि राकेश्वरी देवी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें इससे करीब चार दिन पहले डीसी रोड पर एक शिक्षिका से बाइक सवार तीन युवकों ने चेन लूटने की कोशिश की थी। शहर में चेन स्नेचिंग की एकाएक बढ़ीं घटनाओं से महिलाओं में दहशत व्याप्त है।