Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देश की संस्कृति व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं: कृष्ण बेदी

सिरसा। ( सतीश बंसल )  गांव ढिंगसरा में श्री पाबू जी महाराज मंदिर में मूर्ति स्थापना व जागरण कार्यक्रम
आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण बेदी, राजनीतिक सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा ने शिरकत की। उनके साथ
बलजिंद्र सिंह जोशन, भवानी सिंह राठौड़, वीरेंद्र पाल, चंद्र बोस्ती, शांति स्वरूप, रंजीत भट्टी एवं शहर के अन्य
गणमान्य लोग मौजूद थे। कृष्ण बेदी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का हर संभव प्रयास रहता है कि वह अपने
देश की संस्कृति एवं विचारधारा का प्रसार जन-जन तक पहुंचाएं।

बेदी ने बताया कि राठौड़ राजवंश के पाबूजी
राठौड़ का जन्म 1239 ईस्वी 13वीं शताब्दी में फलौदी (जोधपुर) के निकट कोलूमण्ड गांव में हुआ था। इनके पिता
का नाम धांधलजी राठौड़ तथा माता का नाम कमला दे था। ये राठौड़ों के मूल पुरुष व सीहा के वंशज थे। धांधल जी
के चार संतानें थी, जिनमें से उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां थी। पाबूजी की फड़ रात्रि जागरण की तरह होती है, यह
फड़ मध्य रात्रि तक चलती है। फड़ के मुख्य कलाकार भोपे-भोपियांहोते हैं, जो पाबूजी के भजन गाते हैं व नृत्य
करते हैं। कार्यक्रम प्रबंध कमेटी के आयोजक सूर्य ढिंगसरा युवा संस्था ने सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह व सिरोपे
देकर सम्मानित किया।