Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जानिए कितने प्रतिशत लोग “लुलु मॉल” में कर्मचारी है और कौन कौन किस धर्म से है

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दस जुलाई को उद्घाटन के बाद से ही चर्चा में चल रहे लुलु माल प्रबंधन ने बड़ी अफवाह पर रविवार को विराम लगा दिया है। चर्चा थी कि इसमें 1500 मुस्लिम पुरुष कर्मी हैं और पांच सौ हिंदू महिला कर्मी हैं। मामला इसके उलट ही है। लखनऊ में खुले उत्तर भारत के सबसे बड़े शापिंग माल लुलु माल प्रबंधन ने रविवार को अपने कर्मचारियों की संख्या के प्रतिशत के साथ ही पुरुष तथा महिला कर्मियों के धार्मिक अनुपात का भी प्रतिशत जारी कर दिया है।

लुलु माल प्रबंधन का यहां पर कार्यरत अपने सभी कर्मचारियों के धर्म को लेकर रविवार को पहला बयान आया है। लुलु माल प्रबंधन ने साफ कहा है कि हमारे प्रतिष्ठान में 80 प्रतिशत से अधिक हिंदू तथा शेष में शेष में मुस्लिम, ईसाई और अन्य वर्ग से कर्मचारी कार्यरत हैं। इतना ही नहीं महिला कर्मियों में भी हिंदू के साथ अन्य धर्म की भी महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश और देश के अन्य राज्य से भी हैं। इनमें से 80 प्रतिशत से अधिक हिंदू हैं। इसके अलावा अन्य में मुस्लिम, इसाई तथा सिख भी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिष्ठान में किसी भी व्यक्ति को धार्मिक गतिविधि का संचालन करने की जरा सी भी छूट नहीं है।