Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ये पौधे जानिए कैसे दूर करते हैं घर की ‘नकारात्मक ऊर्जा’, खुल जातें हैं सोये भाग्य

धरती पर पौधे ना सिर्फ वातावरण को साफ रखते हैं बल्कि ये घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करते हैं। वास्तु में कुछ ऐसे ही पौधों का जिक्र किया गया है जिसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

यह पौधें घर में खुशहाली तो लाते ही हैं साथ ही घर के लोगों के स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद भी करते हैं।

चमेली का पौधा

चमेली का पौधा हमेशा अपनी खूशबू के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन वास्तु में इसका बड़ा महत्वा माना गया है। अगर आपके परिवार में लंबे समय से मन-मुटाव चला आ रहा है तो घर के आंगन में चमेली का पौधा लगाए। वास्तु में माना गया है कि यह पौधा आपके घर के हर मन-मुटाव को दूर करने में मदद करेगा।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में काफी महत्व हैं। औषद्यीय गुणों से भरपूर तुलसी में नकारात्मकता ऊर्जा दूर करने की शक्तियां होती है। शास्त्रों के अनुसार सभी देवी-देवता इसमें वास करते हैं।

बांस का पौधा

Image result for बांस का पौधा

बांस का छोटा पौधा घर में रखने का चलन पिछले काफी समय से ज्यादा बढ़ चुका है। फेंगशुई के साथ वास्तु के हिसाब से इसे भी घर में रखने की सलह दी जाती है। कहते हैं कि घर के क्लेश को दूर करने की इसमें ताकत होती है।

कैकटस का पौधा

Related image

घर के आंगन में कैकटस का पौधा रखने से बुरी नजर नहीं लगती और उसके दुष्प्रभाव से घर पर नहीं पड़ते। अपने घर में कैकटस का पौधा हमेशा रखना चाहिए।

एलोवीरा का पौधा

Image result for एलोवेरा का पौधा

माना जाता है कि एलोवीरा का पौधा घर में रखने से किस्मत बदल जाती है। इतना ही नहीं एलोवीरा से घर की सजावट भी कर सकते हैं। अगर आपको नौकरी पाने में कठिनाई हो रही है तो इस पौधे को कमरे में रखने से कारगर साबित हो सकता है।