Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

किसान मोर्चा ने 3 घंटे प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन चेतावनी, जल्द मांगों पर संज्ञान नहीं लेने पर होगा सीएम का कड़ा विरोध

सिरसा।-((सतीश बंसल ) किसान मोर्चा हरियाणा द्वारा मंगलवार को हरियाणा में जिला मुख्यालयों पर 3 घंटे तक किसानों व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। स्वर्ण सिंह विर्क और लखविंद्र सिंह औलख ने संयुक्त रूप से बताया कि इसी कड़ी में सिरसा में भी लघु सचिवालय में धरना दिया गया और मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस धरने में किसान, मजदूर, बेरोजगार युवा मोर्चा, आंगनवाड़ी वर्कर्स व सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

किसान नेताओं ने कहा कि सरकार बार-बार वायदाखिलाफी कर किसानों को फिर से आंदोलन के लिए बरगला रही है। किसान नहीं चाहते कि फिर से आंदोलन की जरूरत पड़े। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द इन समस्याओं पर संज्ञान नहीं लिया गया तो किसान आगामी आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर सुखदेव सिंह जम्मू, बापू हरचरण सिंह, अंग्रेज कोटली, गुरविंदर बेदी, सरदूल सिंह भटी, अमरीक सिंह बाजवा, पिंदा काहलों, रविंदर गिल, अनिल नागौकी, प्रमोद साहुवाला, प्रमिला चौधरी, वीरो रानी, वीरपाल, शकुंतला देवी सहित अन्य उपस्थित थे।