Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केजीएमयू के जूनियर डॉक्‍टर को भी हुआ कोरोना

 

लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहा एक जूनियर डॉक्‍टर खुद भी इसका शिकार हो गया। डाक्टर को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर किया गया है।

बताया जा रहा है कि जूनियर डॉक्टर केजीएमयू में एडमिट कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने वाली टीम में शामिल था। जूनियर डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि होने के बाद केजीएमयू के डॉक्टरों में भी हड़कंप मच गया है। बता दें कि टोरंटो से आई एक महिला डॉक्टर में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी। इस महिला के संपर्क में आने वाले एक अन्य को भी संक्रमण हुआ था। दोनों का ही इलाज केजीएमयू में चल रहा है।

केजीएमयू के सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार ने इस मामले की जानकारी होने पर बताया कि जूनियर डाक्टरों की ड्यूटी बदल-बदल कर लगायी जा रही है। यह मामला मंगलवार रात का है। मुझे बुधवार सुबह ही जानकारी हुई है। शेष मामले की जानकारी की जा रही है।

केजीएमयू की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि अभी तक कुल 50 कोरोना के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गये। इसमें 46 सैंपल को निगेटिव पाया गया है। चार सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आयी नहीं है।