Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : हार पर छलका केजरीवाल का दर्द, ट्वीट कर कही ‘मन की बात’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। यही नहीं कई राज्यों में तो भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए विपक्षी पार्टियों का नामोनिशान मिटा दिया है। इसी में दिल्ली का नाम भी शामिल है, जहां पर पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी दम भर रही थीं और कह रहीं थी कि वह दिल्ली में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

आम आदमी पार्टी ने तो जीत के लिए चुनावी स्टंट भी किया और इसी के तहत आप प्रत्याशी आतिशी की ओर से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर पर आरोप भी लगाए गए लेकिन इन सबको झुठलाते हुए भाजपा ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बंपर जीत हासिल की।

वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इस हार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में हमने बहुत अच्छे उम्मीदवार खड़े किए थे, बहुत अच्छा प्रचार भी किया था। वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत भी की थी।

अंत में उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश सर माथे पर। हम दिल्ली की जनता के लिए काम करते रहेंगे। इसके पहले केजरीवाल ने पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले आप उम्मीदवार भगवंत मान को बधाई भी दी है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि भगवंत और संगरूर के लोगों को बधाई। भगवंत मान पंजाब के लोगों के लिए काम करनेत रहेंगे और संसद में लोगों के मुद्दे को उठाते रहेंगे। सीएम केजरीवाल ने इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ट्वीट के जिए बधाई दी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई दी और दिल्ली की जनता की भलाई के लिए भी मिलकर काम करने की आशा व्यक्त की है।