Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्नाटक : मंदिरों में सिंदूर के उपयोग पर प्रतिबंध की घोषणा

 

 

बेंगलुरु। भक्तों की शिकायत के बाद गुरुवार को कर्नाटक सरकार ने स्व नियंत्रित मंदिरों में मिलावटी सिंदूर और चंदन के अर्क के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

मुजराई विभाग के मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम भक्तों से शिकायतें मिल रही हैं कि उन्हें रसायनों वाले सिंदूर का उपयोग करने के बाद त्वचा की समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसलिए, हमने सभी मंदिरों में मिलावटी सिंदूर के उपयोग पर प्रतिबंध सम्बन्धी एक परिपत्र जारी किया है।

 

कर्नाटक में मुजराई विभाग के लगभग 35,000 मंदिर हैं। उन्होंने ने कहा कि मंदिरों में मिलावटी सिंदूर में उत्तर कन्नड़ से सबसे ज्यादा शिकायतें मिलीं हैं। इस सिंदूर में रसायन मिलाया जाता है। मंत्री ने हालांकि स्पष्ट किया कि ऐसे मिलावटी सिंदूर का निर्माण कहां हो रहा है, इसकी पहचान करने के लिए प्रयास की जरूरत होगी।