Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हरियाणा विस चुनाव : जजपा ने जारी की सात प्रत्याशियों की पहली सूची

 

 

चंडीगढ़। इनेलो से दो-फाड़ होने के बाद बनी नई पार्टी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने पहली सूची में इनेलो छोड़कर आए निर्वतमान विधायक अनूप धानक को उकलाना विधानसभा से दोबारा उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक समेत छह वरिष्ठ नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है। इनमें पूर्व मंत्री हर्ष कुमार को हथीन से, पूर्व विधायक रामकुमार गौतम को नारनौंद से उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त पानीपत ग्रामीण से देवेंद्र कादियान, महेंद्रगढ़ से राव रमेश पालड़ी, नारनौल से कमलेश सैणी एवं बावल से श्याम सुंदर को उम्मीदवार बनाया गया हैैै।