Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जेसीआई संपर्क सप्ताह के अंतर्गत मिस लखीमपुर व मिसेज लखीमपुर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।

जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के दूसरे दिन स्थानीय सौभाग्य पैलेस में “होटल द एलाइट इन फैशन फीवर” कार्यक्रम के अंतर्गत मिस लखीमपुर एवं मिसेज लखीमपुर का आयोजन किया गया। यह आयोजन अध्याय अध्यक्ष जेसी योगेश जोशी के नेतृत्व में सप्ताह संयोजक जेसी सौरभ वर्मा सप्ताह प्रभारी जेसी कुलदीप गुप्ता सप्ताह समन्वयक जेसी आर्येंद्र पाल सिंह सचिव जेसी शैलेन्द्र सिंह के कुशल संयोजन में जेसीरेट चेयर पर्सन शिप्रा श्रीवास्तव की टीम द्वारा आयोजित किया गया। इस आयोजन समिति में जेसीरेट चेयर पर्सन शिप्रा श्रीवास्तव एवं सचिव जेसीरेट पूजा पुरी के साथ  निदेशिका जेसीरेट रिचा अग्रवाल जेसीरेट शिवांगी गुप्ता एवं जेसीरेट कंचन सिंह कार्यक्रम प्रभारी जेसीरेट लेखनी सेठ जेसीरेट सोनी गुप्ता एवं जेसीरेट श्रद्धा मिश्रा कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका लखनऊ से आयीं नम्रता अनिल,मधु सिंह एवं पर्थवी सिंह ने निभाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  निरुपमा मोनी बाजपेई  चेयरमैन नगर पालिका परिषद थी |
संचालन में मुख्य भूमिका जेसीरेट लेखनी सेठ जेसीरेट सोनी गुप्ता एवं जेसीरेट श्रद्धा मिश्रा द्वारा किया गया। मिस लखीमपुर की विनर प्राची तोलानी फर्स्ट रनर वर्षा गुप्ता सेकंड रनर मुस्कान एवं श्रद्धा सिंह तथा रिंकी गौतम  प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए मिसेज लखीमपुर विनर निकिता सिंह, फर्स्ट रनर  नेहा शुक्ला, सेकंड  रनर जूली गुप्ता, तथा हिमानी गुप्ता एवं साक्षी गोदवानी ने प्रोत्साहन पुरस्कार विजित किये |