Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अंतर्जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।

  • पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 6वीं अंतर्जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार की शाम को हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक खीरी रामलाल वर्मा उपस्थित रहे। रंग बिरंगे गुब्बारे व शांति दूत सफेद कबूतरों के जोड़े उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
  • प्रतियोगिता लखनऊ जोन के पांच जनपदों से आए प्रतिभागियों में हुई। जिसमें लखनऊ, सीतापुर, खीरी, फैजाबाद व अमेठी की टीमें सम्मिलित हुई। इसी क्रम में 30 मीटर महिला वर्ग की प्रतियोगिता हुई। जिसमें समस्त जनपदों की महिला तीरंदाजों ने प्रतिभाग कर अपना कौशल दिखाया।
  • तीरंदाजी का मुकाबला जब शुरू हुआ तो दर्शकों का जोश देखते बन रहा था। एक-एक प्रतिभागी ने अपने अवसर पर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक खीरी घनश्याम चौरसिया क्षेत्राधिकारी लाइन सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।