Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

सिरसा।-((सतीश बंसल ) गांव खैरेकां के राजकीय पशु चिकित्सालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2022 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों की टीम ने चिकित्सालय प्रांगण में 21 पौधे भी रोपित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के निदेशक डा. बंसल ने की। उन्होंने इस दिवस के महत्व बारे बताया कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच एक स्थायी संबंध है। हम अपने भोजन और स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ विविध प्राकृतिक प्रणालियों पर निर्भर हैं, इस वजह से कई जैव विविधता मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। यह दिवस विश्व भर में हर साल 22 मई को मनाया जाता है। विश्व जैव विविधता दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए डा. बंसल ने बताया कि पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में जैव विविधता के महत्व को देखते हुए इस दिन को मनाने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर डा. शिवकिशोर बिश्नोई ने बताया कि जैव विविधता के संरक्षण से पारिस्थितिकी तंत्र की उत्पादकता में वृद्धि होती है, जहांं हर एक प्रजाति, फिर चाहे वह कितनी भी छोटी ही क्यों न हो, सभी का योगदान जरूरी होता है। इसके साथ-साथ डा. बंसल ने एफएमडी और एचएस के टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसानों से आह्वान किया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे टीकाकरण करवाकर अपने पशुओं को बीमारियों से बचाएं। इस मौकेपर डा. शिवकिशोर बिश्नोई, डा. अखिल चौधरी, डा. पूरन सुथार, डा. सुरेंद्र, डा. मुकेश बैनीवाल, डा. प्रवीन कंबोज सहित अन्य स्टाफ सदस्य व किसान उपस्थित थे।