Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

संस्थाओं ने महिला थाना सिरसा में किया पौधारोपण

सिरसा। ।(सतीश बंसल ) अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा व स्माइल 91 हैप्पीनेस फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से महिला थाना सिरसा में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश महासचिव आकाश चाचाण बांसल, उमेश गर्ग, समाजसेवी रंजीत सिंह टक्कर व ईशान ने कहा कि इंसान हो या पशु-पक्षी हर किसी को ऑक्सीजन की जरूरत होती है। बिना ऑक्सीजन के व्यक्ति एक क्षण भी नहीं जीवित रह सकता है इसलिए ऑक्सीजन बनाने के लिए पौधों का होना अत्यंत आवश्यक है। इसकी महत्ता को हर किसी को समझना होगा। जब तक हर व्यक्ति के अंदर पेड़-पौधों का आदर नहीं होगा तब तक पर्यावरण प्रदूषित होता जाएगा

और इंसान के लिए खतरे की घंटी तेज होती जाएगी। महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह ने संस्थाओं के इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ङ्क्षजदगी के हर मोड़ पर पौधों की जरूरत पड़ती है। चाहे वह हवा की हो, पानी की हो, छाया की हो या फिर उसके फल व लकड़ी की बात हो। आज जो प्रदूषण बढ़ रहा है अगर पर्याप्त संख्या में पौधे लगाएं तो इसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस मौके पर एएसआई मंजूबाला, एएसआई नोरंग, हेड कांस्टेबल कुलदीप, हर्ष मरोदिया, दीपिका चाचाण, नैंसी गर्गसहित अनेक पुलिस कर्मी व संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।