Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख का मनाया गया 121वी पुण्यतिथि

इलाहाबाद जन कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रयागराज के दरियाबाद में भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख का 121वी पुण्यतिथि मनाया गया l

इस दौरान जन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा फातिमा शेख के चित्रो पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई l

इस दौरान मोहम्मद नासिर ने कहा फातिमा शेख ने दलितों और मुसलमानों की एकता पर हमेशा जोर दिया l 175 वर्ष पहले की बात है उस समय उस्मान शेख,फातिमा ने अपने घर में शिक्षा का दीप जला कर सावित्रबाई फुले के साथ शिक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया l उन्होंने कहा कि आज जो भी बेटिया देश में नाम कर रही है ऊंची ऊंची पदवी पर पहुंचकर देश के लिए सेवा कर रही है इसमे फातिमा शेख का बहुत बड़ा योगदान है l

कृष्ण गोपाल ने कहा कि हम देश हित मे कार्य कर रहे है लोगों को इलाहाबाद जन कल्याण समिति जे जुड़ कर गरीबो की मदद करनी चाहिए l