Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा

इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने एक RTI का हवाला देते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल की कार खरीदने पर 2014 से अब तक 1.43 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया, “कुल 1,43,35,145 रुपए हुए खर्च, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए गाड़ियां खरीदने में,इंडियन यूथ कांग्रेस की एक RTI में हुआ खुलासा। केजरीवाल ने कहा था न बंगला लूंगा न गाड़ी, लेकिन 2014 से इनका अलग ही खेला चल रहा है।” इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने विकास पूनिया की RTI की कॉपी भी शेयर की है जिसमें बताया गया है कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के लिए गाड़ी खरीदने में 2014 से अब तक 44.29 लाख रुपए खर्च हुए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा था कि केजरीवाल गुजरात में कार्यकर्ताओं के साथ ईमानदारी की शपथ ले रहे हैं।

कुछ इसी तरह की शपथ उन्होंने पार्टी बनाते वक्त दिल्ली में भी ली थी, लेकिन जिन बातों की शपथ ली थी उसमें से एक भी बातों पर अमल आज तक नहीं कर सके।भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि शपथ में उन्होंने अपने बच्चों की कसमें खाई थी कि वह ना तो कोई बंगला लेंगे, ना सुरक्षा और ना ही कोई गाड़ी। सत्ता में आने के बाद वह सभी सुख-सुविधा भोग रहे हैं। सुरक्षा भी ली, बंगला भी और उस बंगला में 21 करोड़ रुपए के स्वीमिंग पूल भी बनवा रहे हैं। आम से वह अब बेहद खास हो गए हैं। दिल्ली के बाद झूठे वादों का शिकार बनाने के लिए अब दूसरे राज्यों में जाल बुन रहे हैं।